अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर; चालक फरार

Advertisements

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी स्थित मधु होटल के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय रिंकू बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर निवासी रिंकू अपनी यामाहा बाइक से जमशेदपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हाईवे पेट्रोलिंग-100 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से रिंकू को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेजा। पुलिस को युवक के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  काशीडीह हाई स्कूल में 100 छात्राओं को दी गई मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

You may have missed