राजीव कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में विश्व ब्राह्मण संघ संन्मार्ग WBF की बैठक होटल रायल रांची विरसा मुंडा एयरपोर्ट के नजदीक में सम्पन्न हुई

Advertisements
Advertisements

रांची (संवाददाता ):-  राजीव कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में विश्व ब्राह्मण संघ संन्मार्ग WBF की बैठक होटल रायल रांची विरसा मुंडा एयरपोर्ट के नजदीक में सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम पं.हरेन्द्र नाथ तिवारी ने मंगलाचरण स्वस्तिवाचन किया साथ ही भगवान परशुराम जी के मूर्ति पर पूष्प अर्पित कर बैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके बाद मंच पर विराजमान  राजीव कुमार पाण्डेय राज्य अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ संन्मार्ग WBF, राष्ट्रीय भाईस प्रेसिडेंट श्रीराम पाण्डेय,प्रदेश मुख्य महा सचिव  प्रदीप कुमार शर्मा,झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के को चैयरमेन  राधेश्याम गोस्वामी तथा भारतीय जनता मजदूर युनियन के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमति बोबी पाण्डेय जी को पूष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सभा को संबोधित भागवत पाण्डेय,सपन ओझा,नागप्रेमी जी,डा.सुरेन्द्र पाण्डेय,अरुण बनर्जी,अनुज तिवारी,हृदय कुमार मिश्रा तथा अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने उपस्थित ब्राह्मणो को एकता अखंडता के लिए प्रेरित किया।उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज को छोटे-छोटे टुकड़े में नहीं बंटकर सागर रुपि विश्व ब्राह्मण संघ संन्मार्ग WBF में सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए। भगवान परशुराम जी का एक भव्य मंदिर बनाने ध्वनिमत से पारित किया गया।मंच का संचालन सुरेश चंद्र तिवारी ने किया।मौके पर अरविंद कुमार उपाध्याय, भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी गैर राजनीतिक परिवार एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संगठन मंत्री  बलराम उपाध्याय,राज कुमार पाठक,दीपक पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय,महेन्द्र नाथ दूबे, अखिलेश कुमार पाण्डेय,धुर्येटि प्रसाद दूबे,प्रमोद कुमार दूबे, श्रीनाथ तिवारी,संजय शर्मा,कमल नाथ चौधरी,दीपक तिवारी,आशिष कुमार शर्मा,आलोक तिवारी,प्रशांत कुमार मिश्रा , संतोष कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।

Advertisements

You may have missed