उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक संपन्न

Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से समाबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने इस वित्तीय वर्ष निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर विभागीय पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्य के शेष बचे लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्या पर विस्तार पूर्वक वार्ता करते हुए सम्बंधित विभाग के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम करने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उपायुक्त ने पावर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन को सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही। उपायुक्त ने कहा बड़े वाहनों में ओवरलोड से सड़क पर धूल, गिट्टी बालू, पत्थर इत्यादि गिरने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रह रह रही है। जिसे संज्ञान में लेकर विशेष जांच अभियान चलाएं तथा ऐसे वाहन के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे चालकों के विरुद्ध भी करवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन के विरुद्ध लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस वित्तीय वर्ष अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध विभागवार किए गए राजस्व संग्रहण की सूची निम्न प्रकार है 👇

▪️ वाणिज्य कर आदित्यपुर अंचल- 96.74%

▪️ वाणिज्य कर चाईबासा अंचल 116.62%

▪️ परिवहन विभाग – 53.37%

▪️ एम भी आई सरायकेला – 22.71%

▪️ राष्ट्रीय बचत- 152%

▪️ निबंधन सरायकेला- 92.81%

See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

▪️ निबंधन चांडिल – 133.37%

▪️ मत्स्य विभाग – 35.70%

▪️ उत्पाद अधीक्षक- 94.21%

▪️ नगर निगम आदित्यपुर- 110%

▪️ नगर पंचायत सरायकेला- 74.57%

▪️ नगर परिषद कपाली- 125.5%

▪️ विधुत सरायकेला- 87.59%

▪️ विधुत आदित्यपुर- 93.65%

▪️ मापतौल- 111%

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के साथ अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, एवं सभी सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisements

You may have missed