पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में समिति की बैठक आयोजित की गई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में दोपहर 12:00 बजे से जिला कांग्रेस तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष विजय खाॅ के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक श्रीमती रमा खलखो जोनल कोऑर्डिनेटर विशेष रूप से उपस्थित रही। आज के बैठक में आगामी दो राष्ट्रीय आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए कांग्रेसजनों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी दिनांक 5 अगस्त को व्यापक पैमाने पर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सुबह 11:00 बजे हजारों की संख्या में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत देश में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना को वापस लेने एवं खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाने के विरोध में प्रदर्शन एवं सामूहिक गिरफ्तारी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रमा खलखो ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अधिक से अधिक तादाद में पहुंचने के लिए आह्वान किया। जिला के पदाधिकारी, प्रखंड के अध्यक्ष, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को झंडा, बैनर लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष उपस्थित होने का दिशानिर्देश जारी किया। पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष पद के 33 दावेदारों से भी अनुरोध किया कि आप सभी पूर्व के उत्साह के अनुसार अपने अधिक से अधिक क्षमता बल से उपायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं सामूहिक गिरफ्तारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिगुल फूंका है।
तैयारी समिति के बैठक में आगामी 9 अगस्त क्रांति दिवस एवं आदिवासी दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के तहत 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से कांग्रेस जनों की उपस्थिति में 75 कि मी विशाल पदयात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए दिशानिर्देश जारी किया गया। तैयारी समिति बैठक का प्रबंधन एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि श्रीमती रमा खलखो जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष विजय खाॅ, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, कमल किशोर अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, आनंद बिहारी दुबे, गुरदीप सिंह, सफी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, धर्मेंद्र सोनकर, डॉ परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह यादव, कमलेश कुमार पांडे, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद शब्बीर उर्फ लाल बाबू, विश्वजीत पांडा, विनोद रजक, जीवन ज्योति, पूजा सिंह प्रदेश प्रतिनिधि, अमरजीत नाथ मिश्रा, सुबोध सिंह सरदार, के के शुक्ला, उषा यादव महिला अध्यक्ष, सुदर्शन तिवारी, मनोज करवा, लखेंद्र करवा, सविता राय, शाहिद इकबाल, इंतखाब वास्ती, रईस रिजवी, आलम, शफीक आलम, बबन शुक्ला, कैलाश रजक, रतन रजक, अशोक सिंह, सुशीला पांडे, गीता सिंह, रीता शर्मा, संजय शर्मा, अमित कुमार प्रसाद, फकीर चंद्र अग्रवाल, मनोज झा, संजय तिवारी, शिव कुमार, सुरेंद्र शर्मा, आशीष ठाकुर, अजय मंडल, अजय कुमार, पप्पू सिंह उज्जैन, अनंत लाल, राजा सिंह राजपूत, राज नारायण, रवि राज, शिवाबाग, संजय घोष, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, विनोद रजक, अमित राय, सीताराम चौधरी, सत्यम सिंह, नवीन मिश्रा, पवन तिवारी, रंजीत सिंह, मुन्ना सिंह सेवा दल, चरण पाल सिंह, राज किशोर प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed