प्रेमिका की गला रेतकर हत्या में आरोपी प्रेमी को उलीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 की रहनेवाली नागी लकड़ा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में उलीडीह पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपक राव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नागी की मोबाइल ने खोला राज

घटना के बाद उलीडीह पुलिस ने नागी का मोबाइल फोन बरामद किया था. इसके बाद मोबाइल फोन से ही उसके प्रेमी दीपक की जानकारी मिली थी. पुलिस ने जब दीपक का लोकेशन ट्रैक किया तब पता चला कि उस रात वह वहीं पर था. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया.

इडली-दोसा की दुकान चलाता है आरोपी

आरोपी दीपक राव के बारे में बताया गया कि वह शंकोसाई रोड नंबर 5 में इडली-दोसा की दुकान चलाता है. उसकी दुकान में पहले नागी काम करती थी. इस बीच ही दोनों करीब आये थे. कुछ माह पहले ही नागी को काम से बाहर निकाल दिया गया था. इसके बाद वह डिमना रोड पर ही एक चौमीन की दुकान पर काम करती थी.

नागी को फोन कर बुलाया था घर के पास
आरोपी दीपक राव ने शनिवार की रात के 2 बजे के आस-पास फोन कर नागी को अपने ही घर के पास बुलाया था. इस बीच नागी जैसे ही वहां पर पहुंची थी कि दीपक ने उसे दबोच लिया. इसके बाद गला दबाया और गला रेत दिया. घटना को अंजाम देने के बाद दीपक वहां से फरार हो गया था.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed