यूक्रेन के ड्रोन ने घुड़सवार रूसी सैनिक को मिनटों में बनाया निशाना,

0
Advertisements
Advertisements

यूक्रेन: जंग के मैदान में अब ड्रोन का भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन की मदद से दुश्मनों को टारगेट कर रास्ते से साफ किया जा रहा है. यूक्रेन की सेना ने ड्रोन अट्रैक से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक घोड़े पर सवार रूसी सैनिक को टारगेट किया गया है. क्लिप में, एक रूसी सैनिक खुले मैदान में घोड़े पर सवार दिख रहा है. जबकि एक ड्रोन ऊपर से उसकी मूवमेंट को ट्रैक कर रहा है. कुछ देर बाद, ड्रोन हमला करता है, और जब सैनिक भागने की कोशिश करता है तो उसे मार गिराता है. दरअसल ड्रोन हमले से हुए धमाके से घोड़ा नीचे गिर जाता है. रूसी सैनिक भी जमीन पर गिर जाता है. फिर घोड़ा उठकर भाग जाता है और सैनिक को पीछे छोड़ देता है.रूसी सैनिक पर हमले का वीडियो यूक्रेन की 92वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की 5वीं असॉल्ट बटालियन ने शेयर किया है. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. NDTV इस फुटेज को खुद से वेरिफाई नहीं करता है.करीब 600 मील लंबे फ्रंट लाइन पर यूक्रेन में सर्विलांस ड्रोन लगातार नजर रख रहे हैं। जैसे ही रूसी सैनिक आगे बढ़ते हैं, पहले विस्फोटक ड्रोन भेजे जाते हैं और फिर बड़े ड्रोन ऊपर से बम गिराते हैं। पैदल सैनिकों का इस्तेमाल तभी होता है, जब कोई सैनिक इस हवाई जाल को पार कर लेता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed