दो युवक स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements

धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के शामका गांव के समीप गोटाशिला सड़क पर गुरुवार को दो युवक स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में से एक कन्हाई मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. डॉ मीरा मुर्मू ने बताया कि कन्हाई की आंख के नीचे गंभीर चोट लगी है. घटना के संबंध में घायल सनातन मुर्मू ने बताया कि वह अपने घर मटियाबांधी से कन्हाई मुर्मू को उसके घर घाटशिला के धरमबहाल चुनूडीह गांव पहुंचाने स्कूटी से जा रहा था. अचानक शामका गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वे लोग घायल हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

Thanks for your Feedback!

You may have missed