81 सेकेंड के वीडियो में 32 बार दाेहराए ‘दो शब्द’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिंदे जूनियर का वीडियो

0
Advertisements
Advertisements

Srikant Shinde Video News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से तीसरी बार जीते श्रीकांत शिंदे अपनी एक मीडिया बाइट के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में श्रीकांत शिंदे दो शब्दों का अधिक बार इस्तेमाल करते हैं। जिसको लेकर अब उनकी खिंचाई हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाकर लोकसभा पहुंचे श्रीकांत शिंदे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे है। संसद भवन में मीडिया से बातचीत की एक क्लिप के लिए उन पर कटाक्ष किए जा रहे हैं। इस वीडियाे बाइट में श्रीकांत शिंदे 32 बार ‘जो है’ का इस्तेमाल करते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। कल्याण लोकसभा सीट पर इस बार वह 2.09 लाख वोटों के अंतर से जीते हैं। श्रीकांत शिंदे सदन में विपक्ष की स्थिति पर बोले रहे थे, लेकिन जरूरत से ज्यादा बार-बार ‘जो है’ का इस्तेमाल करने पर वह घिर गए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो में श्रीकांत शिंदे की बोलने की क्षमता पर सवाल किए जा रहे हैं। यह वीडिया कुल 81 सेकेंड का है। इसमें श्रीकांत शिंदे 32 बार ‘जो है’ का इस्तेमाल करते है। श्रीकांत शिंदे जब तीसरी बार सांसद पहुंचे थे तो उन्होंने नई संसद की सीढ़ियों के पैर छुए थे। श्रीकांत शिंदे पहली बार 2014 में जीते थे। इसके बाद 2019 में चुने गए थे। सांसद के तौर 10 साल पूरे कर चुके श्रीकांत पहली बार अपनी एक मीडिया बाइट के लिए आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। 37 साल के शिंदे का 3 फरवरी 1987 को मुंबई में जन्म हुआ था। शिंदे ने एमबीबीएस के बाद एम एस की डिग्री ली है। वह ऑर्थोपेडिक हैं। शिंदे पहली बार 2014 के चुनावों में कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। वे अब तक के सबसे कम उम्र के मराठा सांसद बने थे। तब श्रीकांत शिंदे एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में थे। 10 साल तक लोकसभा के सदस्य रहने के बाद अब वह अपने मीडिया बाइट के सुर्खियों में हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed