देश में 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीसरा 9 फरवरी से शुरू होगा,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi : मौसम विभाग ने बताया है कि नौ फरवरी से देश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। देश में पहले ही दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू कश्मीर के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास बना है। हालांकि, तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में इसका असर होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई नजर आई. दिल्ली में 8 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी कमी आयी है. अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. आठ फरवरी की रात में उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, इससे उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर 10 फरवरी से झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है.उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है. फिर अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.
मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. फिर अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.
पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम सामान्य बना रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed