रांची से लापता दो मासूम रजरप्पा से सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड के रांची से लापता दो मासूम बच्चों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर से सुरक्षित बरामद किया गया. इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. बरामदगी के दौरान पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें संरक्षण में रखा गया है.दोनों बच्चों के लापता होने की खबर इंटरनेट मीडिया में फैलने के बाद मंगलवार शाम से ही बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए थे। बजरंग दल की टीम में शामिल सचिन, डब्लू साहू, सुनील कुमार और अंशु ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की।

बुधवार अहले सुबह उन्हें चितरपुर के अहमदनगर में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके से दोनों बच्चों को बरामद किया गया और तत्काल रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़ एसपी आवास ले आई।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दंपती धुर्वा के शालीमार बाजार और आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर बैलून बेचता था।

इसी दौरान बच्चों की रेकी कर उन्हें चोरी करने की साजिश रची गई। पूछताछ के दौरान दंपति ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के समक्ष बच्चों की चोरी की बात स्वीकार की है।बच्चों की सकुशल बरामदी के बाद इलाके में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रामगढ़ एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय और रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार गिरफ्तार आरोपित दंपती को लेकर घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि धुर्वा, रांची से लापता दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों को यहां कैसे लाया गया और आरोपितों की मंशा क्या थी, इसकी गहन जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed