दो लड़कों ने किशोरी को 10 रुपये का लालच दिया, खेत में ले गए और फि‍र…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी और पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डाकपत्थर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी। उसमें महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया। चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार, आरोपित विधि विवादित किशोर हैं। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।

गुमशुदगी दर्ज कराई

विकासनगर कोतवाली में एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सतीश पाल निवासी शिवपुरी कालोनी ने दर्ज कराया कि उसके पिता लापता हो गए, जो अभी तक घर नहीं आए हैं। घटना 29 सितंबर 2022 की है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सरिया चोरी

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत कुल्हाल स्थित निर्माणाधीन पुल के लिए रखा 35 एमएम सरिया के 40 पीस चोर चोरी कर ले गए। रामकुमार कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक भगवती प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरों की तलाश को सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed