आदित्यपुर आकाशवाणी चौक में दो ऑटो चालक आपस में भिड़े, हर दिन लगती है जाम…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक में दो ऑटो चालक आपस में ही भिड़ गए। दोनों ऑटो चालक आकाशवाणी चौक पर गाड़ी खड़े करने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। स्थानीय लोगों की लाख कोशिशें के बाद मामला शांत नहीं हुआ।दोनों ऑटो चालक को हल्की चोटें भी आई हुई है। कुछ देर के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाकर मामला को शांत करवाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बता दे आकाशवाणी चौक पर आए दिन ऑटो वालों के चक्कर में मुसाफिरों को जाम का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस के लाख समझाने पर भी ऑटो चालक अपनी ही मनमानी करते हैं, इससे ट्रैफिक पुलिस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पाया जाता है कि जब भी पुलिसिया कार्रवाई होती है तो कुछ देर के लिए सभी ऑटो चालक वाहन से अपना गाड़ी हटा देते हैं लेकिन कुछ ही देर के बाद सभी ऑटो चालक अपना रंगदारी करने लगते हैं। खासकर पूजा पाठ के समय में आने जाने वाले मुसाफिरों का बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisements
See also  टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, मौके पर हंगामा, पुलिस ने कराया समझौता

Thanks for your Feedback!

You may have missed