50 करोड़ का इंजीनियर, रिटायर्ड अधिकारी के घर से ढाई किलो सोना, 20 किलो चांदी और करोड़ों की जमीन के कागज जब्त


आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पंचायत राज विभाग के हाल ही में सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कल्लेपल्ली श्रीनिवासा राव के यहां 50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश किया है. राव 1990 से विभाग में कार्यरत थे और 31 दिसंबर 2025 को विशाखापट्टनम में एसई पद से रिटायर हुए थे.ACB अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना, जमीन और दस्तावेज जब्त किए. बरामद सामग्री में शामिल है:₹61.87 लाख नकद
लगभग 2.5 किलो सोना और 20.3 किलो चांदी
तीन हाउस प्लॉट और दो आवासीय फ्लैट
18.57 सेंट कृषि भूमि, सालुरु में, राव की बेटी के नाम
पांच बैंक लॉकर, जिन्हें आगे जांच के लिए चिन्हित किया गया है.
ACB के अनुसार, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संभावित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है.ब्यूरो ने श्रीनिवासा राव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कानूनी प्रक्रिया के बाद राव को गिरफ्तार कर विशाखापट्टनम की विशेष ACB अदालत में पेश किया जाएगा.




