जिम कॉर्बेट में टस्कर हाथी का तांडव, बाइक सवार को दौड़ाया

0
Advertisements

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. ताजा घटना कॉर्बेट के ढेला रोड की है, जहां एक विशालकाय और गुस्सैल टस्कर हाथी ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने एक बाइक सवार का पीछा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह घटना ढेला रोड की है जो जंगल से सटी हुई है.अचानक जंगल से निकलकर एक भारी-भरकम टस्कर हाथी मुख्य सड़क पर आ धमका. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी बेहद गुस्से में है. इसी बीच एक बाइक सवार हाथी की चपेट में आते-आते बचा. टस्कर हाथी ने काफी दूर तक बाइक सवार को दौड़ाया. गनीमत रही कि बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाई और तेजी से रफ्तार बढ़ाकर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed