हॉर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘आसानी से खोल देंगे रास्ता’—बढ़ा तनाव

0
Advertisements

वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका थोड़े और समय में हॉर्मुज जलडमरूमध्य को आसानी से खोल सकता है और इस पर नियंत्रण हासिल कर सकता है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर ऐसा होता है तो अमेरिका तेल पर नियंत्रण पाकर बड़ा आर्थिक फायदा उठा सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दरअसल, ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मच गई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन होता है।

ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आक्रामक बयान से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा टकराव और गहरा सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।

About The Author

See also  अवैध बालू कारोबार और लॉटरी के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed