गम्हरिया में सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- गम्हरिया लाल बिल्डिंग के पास आज सुबह एक 76 साल के वृद्ध को रफ्तार में आ रही ट्रक ने कुचल दिया. घटना के बाद जबतक वृद्ध को इलाज के लिये लोग एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचते उसके पहले ही उनकी मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान गम्हरिया केपीएस स्कूल के निकट रहने वाले गुरुचरण महतो के रूप में हुई है. घटना के बारे में मृतक का बेटा मनोरंजन महतो का कहना है कि उनके पिता आज सुबह सब्जी बेचने के लिये लाल बिल्डिंग के पास गये हुये थे. इस बीच वे चाय पीने के लिये बगल में ही चाय की दुकान पर गये थे. वहां से लौटते समय ही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. सुबह का समय होने के कारण चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. बाद में घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  कपाली के इस्लामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली दहशत, जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

Thanks for your Feedback!

You may have missed