कोहरे के कारण ट्रक ने ट्रैक्टर मे मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

Advertisements
Advertisements

करगहर/रोहतास:- स्थानीय थाना क्षेत्र के सासाराम चौसा पथ पर बुधवार की सुबह एक ट्रक ने धान लदे ट्रैक्टर को धक्का मार दिया जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि सासाराम चौसा पथ पर सहुआर पेट्रोल टंकी के समीप पैक्स मे धान जमा करने एक ट्रैक्टर कोनार जा रहा था कि अचानक उसकी ट्रैक्टर मे कुछ खराबी आ गई जिससे वह ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगा।अचानक घने कोहरे के कारण एक ट्रक ट्रैक्टर मे पिछे से धक्का मार दिया जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर रवि कुमार पिता कामता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर करगहर थाना क्षेत्र के धावाडिह के बताए जाते है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। अग्रिम करवाई की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

You may have missed