भाजपा नेता मनीष रजक को दी गयी श्रद्धांजलि, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला लीगल सेल प्रभारी, श्री रोहन अखाड़ा, हरिजन स्कूल मैदान, भालूबासा के अध्यक्ष एवं आशीष किशोर संघ के कोषाध्यक्ष युवा नेता मनीष रजक के निधन के बाद रविवार को भाजपा सीतारामडेरा मंडल एवं आशीष किशोर संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों ने स्व. मनीष रजक के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि मनीष रजक पूरी तरह से भाजपा के समर्पित, कर्मठ व सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से संगठन के साथ समाजिक स्तर पर भी अपूरणीय क्षति हुई है। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले स्व. मनीष रजक ने अपनी सक्रियता और व्यवहार कुशलता से सबके दिलों में अलग जगह बनाई। उनकी यादें सदैव दिल में जीवंत रहेगी। इस दुःख की घडी में पूरी भाजपा उनके परिवार के साथ है।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, पवन अग्रवाल, मान्तु बनर्जी, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, राजेश सिंह बम, अचिंतम गुप्ता, सुरेश शर्मा, कमलेश साहू, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, अजय सिंह, विष्णु कैवर्तो, राजा कुमार, देबू सरकार, रमेश नाग, फणीन्द्र भूषण प्रसाद, संतु बनर्जी, पोरेश मुखी, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, संतोष कुमार, मृत्युंजय यादव, बाबू यादव, उमेश कुमार, संतोष सेठ, विकास दास, मुकेश कुमार, महावीर सिंह, वीरेंद्र यादव, अरुण मिश्रा, बबलू खालखो, धनराज गुप्ता, संजना साहू, प्रभा देवी, अमर शर्मा, जयराज रजक, दिलीप पासवान, मिथलेश साव, सजल गोपेल, कमाल सरवर, मोहम्मद हाफीज, विकास बाउरी, अनिल शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, उत्तम साहू, रामचन्द्र प्रसाद, रविशंकर पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed