1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ोतरी से झटका

0
Advertisements

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी टोल दरों में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे निजी और व्यावसायिक वाहनों को ज्यादा शुल्क देना होगा। यह बढ़ोतरी नए वित्तीय वर्ष के साथ लागू होगी और सभी प्रमुख मार्गों पर असर पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर पहले से तय दरों में संशोधन किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर पहले ही निजी कारों के लिए एक तरफ का टोल करीब 285 रुपये तक निर्धारित किया जा चुका है, जो राज्य के अन्य एक्सप्रेसवे की तुलना में अधिक है।

प्रशासन के अनुसार टोल दरों में यह बढ़ोतरी महंगाई सूचकांक के आधार पर की जाती है, जिससे सड़क निर्माण और रखरखाव की लागत को संतुलित किया जा सके। ऐसे में 1 अप्रैल से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।

About The Author

See also  10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का दावा, CJP नेताओं की गिरफ्तारी की बन रही योजना

Thanks for your Feedback!

You may have missed