नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित, मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों एवं आयोगीय दिशा-निर्देशों की दी गई विस्तृत जानकारी…

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आज नगर भवन सभागार, सरायकेला में माइक्रो ऑब्जर्वर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं तथा उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही प्रतिवेदन देंगे तथा किसी अन्य निर्वाचन पदाधिकारी को रिपोर्ट नहीं करेंगे।

प्रशिक्षण में यह प्रतिपादित किया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर का मुख्य दायित्व मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, विचलन अथवा आयोगीय निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल सामान्य पर्यवेक्षक को देना अनिवार्य होगा।

माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान दिवस के दौरान अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से लेकर मतदान समाप्ति तक की सभी गतिविधियों का अवलोकन करना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदान संचालन से संबंधित सभी कानूनों, नियमों एवं आयोगीय निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है।

इसके अंतर्गत मतदान दल की उपस्थिति, मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटी की सीलिंग का निर्देशों के अनुरूप किया जाना, मतदाताओं की पहचान एपिक अथवा अन्य वैध दस्तावेजों के आधार पर किया जाना, मतदाता की बाईं तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही का समुचित प्रयोग, मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु मतदान प्रकोष्ठ की उचित स्थिति तथा मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति समय की निगरानी सम्मिलित है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का दायित्व माइक्रो ऑब्जर्वर का होगा कि मतदान केंद्र के भीतर एक ही उम्मीदवार के एक से अधिक मतदान अभिकर्ता उपस्थित न हों, अभिकर्ताओं हेतु प्रवेश पास प्रणाली का पालन किया जा रहा हो, पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी द्वारा मतदाताओं को कोई अनुचित निर्देश न दिया जा रहा हो, सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र का भ्रमण किया गया हो तथा मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था हो।

See also  छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई बैंक शाखा में देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

प्रशिक्षण सत्र मास्टर ट्रेनर श्री तरुण कुमार सिंह एवं श्री प्रभाशंकर तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के श्री आलोक कुमार, श्री मनोज सिंह, श्री प्रदीप प्रमाणिक, श्री अशोक कुमार, श्री मुकेश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed