साकची में डीएम लाइब्रेरी के सामने ट्रेलर ने लोहे का डिवाइडर तोड़ा, ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर हो गया फरार, आवागमन प्रभावित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शहर के साकची में डीएम लाइब्रेरी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने लोहे का डिवाइडर तोड़ते हुये फंस गया. इसके बाद चालक मौके का फायदा उठाते हुये वहां से फरार हो गया. घटना के समय एक बड़ा हादसा टल गया. जहां पर घटना घटी है, ठीक वहीं पर कदमा का टेंपो स्टैंड भी है. घटना के बाद मौके पर साकची पुलिस भी पहुंच गयी और प्रभावित आवागमन को सामान्य कराने में जुट गयी. वहीं बाद में जेसीबी के माध्यम से ट्रेलर को भी वहां से हटाने का काम किया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर है रोक

जिस सड़क पर ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है. बावजूद ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में वाहन को घुमा दिया. तीन साल पहले ही इस सड़क पर लोहे का डिवाइडर लगाने का काम किया गया था.

Advertisements
See also  ग्रामीण इलाके में हाथी का आतंक: सुंदरनगर क्षेत्र में कई घरों की दीवार और गेट तोड़े

Thanks for your Feedback!

You may have missed