ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चालान की जगह मिला गुलाब, करीब 240 चालकों को किया जागरूक

Advertisements

जमशेदपुर : शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटने या उन्हें दंडित करने के बजाय पुलिस ने गुलाब का फूल देकर आगे से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल केवल पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी दुर्घटना की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकती है।

विशेष जागरूकता अभियान में शहर के पांचों ट्रैफिक थानों साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, मानगो और जुगसलाई की पुलिस शामिल रही। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करने वाले करीब 240 चालकों को गुलाब के फूल दिए गए। अचानक चालान बुक की जगह पुलिस अधिकारियों के हाथों में गुलाब देखकर कई वाहन चालक हैरान रह गए, जबकि कुछ अपनी गलती को लेकर शर्मिंदा भी नजर आए।

About The Author

See also  वेतन विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल और 11 हजार रुपये बरामद

You may have missed