मनाली में बर्फबारी के बीच 16 KM लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटक,

0
Advertisements
Advertisements

मनाली: बर्फ के दीवाने पर्यटकों ने मनाली का रुख कर लिया है। हिमपात के कारण शनिवार सुबह पतलीकूहल से मनाली तक 16 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हिमपात की खबर सुनते ही मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों ने हिमाचल का रुख कर लिया है। शुक्रवार को मनाली आ रहे पर्यटक अभी रास्ते में ही फंसे हुए हैं। मनाली में दो फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है.पर्यटक वाहनों से सड़कें जाम हो गईं, जबकि होटल खाली रह गए। हालांकि मनाली के होटलों में 55 से 60 प्रतिशत की आक्यूपेंसी है। भारी हिमपात के कारण शुक्रवार को पर्यटक न तो मनाली से बाहर जा सके न ही मनाली आ सके।पतलीकूहल से मनाली तक सबसे अधिक समस्या चढ़ाई वाले क्षेत्रों में हुई। पुलिस स्टेशन से वोल्वो स्टैंड, रांगड़ी, तिब्बतन स्कूल, आलू ग्राउंड व 17 मील में वाहन चालकों को अधिक समस्या हुई। इस स्थानों पर वाहन एक दूसरे से भी टकराए, जिस कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा।हिमपात के कारण लगे यातायात जाम के कारण रेफर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ऊना जिला की बंगाणा तहसील के देहन गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।
उसके दोस्त तेजपाल ने बताया कि सुशील मनाली के होटल में काम करता था। शुक्रवार सुबह उसे दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने उसे मिशन अस्पताल मनाली में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे मंडी रेफर किया।रांगड़ी के पास उनकी एंबुलेंस चार घंटे यातायात जाम में फंसी रही। इस दौरान वे दो किलोमीटर का सफर नहीं कर पाए और सुशील की मौत हो गई। तेजपाल ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन वे अपने दोस्त को यातायात जाम से नहीं निकाल पाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed