सरकारी शिक्षकों का TNA एग्जाम 24 से 28 अप्रैल तक, शैक्षणिक क्षमता का होगा मूल्यांकन..हेमंत सरकार का निर्णय, प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा प्रशिक्षण…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 24 से 28 अप्रैल तक ‘टीचर्स नीड असेसमेंट’ (TNA) परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए यह परीक्षा अनिवार्य होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह मूल्यांकन परीक्षा राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित की जाएगी और इसका उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और उनके प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को समझना है। परीक्षा के बाद हर शिक्षक को स्कोर दिया जाएगा और उसी के आधार पर उनके लिए उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को और अधिक प्रभावी बनाना है ताकि बच्चों को बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके। यह परीक्षा शिक्षकों की प्रोफेशनल ग्रोथ और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Advertisements
See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed