TMC विधायक ने किया बाबरी जैसी मस्जिद बनाने का ऐलान


पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शीदाबाद में बाबरी से मिलती जुलती मस्जिद बनाने की बात कही है। टीएमसी नेता पहले ही इस बयान से पल्ला झाड़ चुके हैं। अब खबर है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विधायक के फैसले से नाराज हैं। हालांकि, सीएम की प्रतिक्रिया को लेकर टीएमसी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विधायक कबीर के फैसले से सीएम बनर्जी नाराज हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएम और उनकी पार्टी इस फैसले के साथ नहीं हैं और यह संदेश विधायक को पहुंचा दिया गया है। एक दिन पहले भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी भी इस फैसले से दूरी बनाते हुए नजर आए थे.TMC के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की घोषणा की है। इसके लिए हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में जगह जगह बाबरी मस्जिद के पोस्टर लगवाए हैं। हुमायूं कबीर ने कहा है कि उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए जमीन ले ली है और छह दिसंबर को इसकी बुनियाद रखी जाएगी। TMC के विधायक हुमायूं कबीर, जिस जमीन पर नई बाबरी मस्जिद बनाने की तैयारी कर रहे हैं वो मुर्शिदाबाद में नेशनल हाइवे नंबर 12 के बिल्कुल बगल में प्राइम लोकेशन पर है। हालांकि, इंटरेस्टिंग बात ये है कि इस जमीन के मालिक ने दो टूक लफ़्ज़ों में कह दिया है कि वो यहां पर पेट्रोल पंप लगाएंगे, बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे। अब इस जमीन को चारों तरफ से घेरकर किसी बाहरी की एंट्री बैन करने का नोटिस लगा दिया गया है।राज्य के अधिकारियों को दी गई चेतावनियों और पब्लिक कमेंट्स के बीच, पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अगर कबीर के कामों या बयानों से कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो अधिकारियों को एहतियात के तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए़।तृणमूल कांग्रेस के MLA हुमायूं कबीर ने फिर से ऐलान किया है कि 6 दिसंबर की तारीख को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी। उन्होंने इस बारे में कहा-“अभी तक चीफ मिनिस्टर के साथ बातचीत नहीं हुई है। कल ममता बनर्जी के रैली में रहूंगा। मैंने एक साल पहले 12.12.24 को कहा था। मेरा शेड्यूल वही है। नई बाबरी मस्जिद की नींव 6 तारीख को रखी जाएगी। कुछ लोग आप लोगों को जगह के बारे में गुमराह कर रहे हैं। इस मस्जिद की नींव जमीन पर रखी जाएगी। सेरेमनी 6 तारीख को होगी। मैं अभी नहीं बताना चाहता। मैं अपना काम पूरा करने के लिए इसे छिपा रहा हूं। मैं अभी नहीं कह सकता कि कौन आएगा। हालांकि, मैंने नॉन-मुस्लिमों को नहीं बुलाया है। लेकिन मैंने रामकृष्ण मठ से एक संन्यासी और एक फकीर साहब को बुलाया है। मैंने ममता बनर्जी को नहीं बुलाया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सिद्दीकुल्ला चौधरी ने क्या कहा। उनके इलाके के लोग उनकी इज्जत नहीं करते। वह 9 साल से कैबिनेट के सदस्य हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए क्या किया है? मेरे पास कोई मौका नहीं है (पीछे हटने का)। अगर ममता बनर्जी मना भी करें, तो भी कोई मौका नहीं है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस फिजूलखर्ची कर रहे हैं। अगर मैं कानून तोड़ूंगा, तो राज्य कार्रवाई करेगा। अभी सवाल उठाने की कोई जरूरत नहीं है। नई पार्टी 20 और 22 तारीख को देखेंगे।”




