तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में हासिल की है। उन्होंने इस मैच में 34 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि अंत में टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में विराट और शुभमन को पीछे छोड़ दिया है।तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना बैटिंग एवरेज 70.50 पर पहुंचा दिया है, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का बेस्ट परफॉर्मेंस है। तिलक ने इस रिकॉर्ड में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है, जो कम से कम 300 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे थे। विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 70.28 के एवरेज के साथ अपने नाम किया हुआ था।तिलक वर्मा अब तक रन चेज करते हुए यानी मैच की दूसरी पारी में 16 बार बल्लेबाजी करते हुए 543 रन अपने खाते में दर्ज कर चुके हैं, जिसमें नॉटआउट 72 रन उनका बेस्ट स्कोर है। रन चेज में वे कितने बढ़िया हैं, इसका नजारा हाल ही में एशिया कप 2025 में वे पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाकर दिखा चुके हैं।तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मैच के रन चेज में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी सबसे बेहतरीन एवरेज का रिकॉर्ड बना लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा का एवरेज अब रन चेज में 68 का हो गया है, जिससे उन्होंने विराट कोहली के सबसे बेस्ट एवरेज 67.1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब विराट कोहली के बजाय तिलक वर्मा टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed