Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मनोहरपुर।मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोपीपुर स्टेडियम के समीप बीते रविवार की देर रात दस बजे दो बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल.हो गए है। घायलों में उरकिया निवासी 22 वर्षीय दीपक गगराई, 26 वर्षीय रौशन सुरीन व सिरका निवासी 20 वर्षीय किरण एक्का शामिल है। घटना के बावत दीपक ने बताया की वो बीते रात को रौशन के साथ बाइक से मनोहरपुर से अपने घर उरकिया जा रहा था,जबकि किरण बाइक से विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान गोपीपुर स्टेडियम के समीप दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई।घटना से दीपक और किरण दोनों का पैर टूट गया,जबकि रौशन के पैर में भी गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों.को ईलाज के लिए सीएचसी.में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद तीनों को रेफर क़र दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

About The Author

See also  मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन, देवेंद्र नाथ महतो समेत आंदोलनकारियों ने तोड़ा उपवास

Thanks for your Feedback!

You may have missed