सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा

0
Advertisements

रायपुर : राजधानी के पचपेड़ी नाका इलाके स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर शाम सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक के अंदर उतरे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी और विषैली गैसों की अधिकता के कारण दम घुटने से यह घटना हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टैंक के अंदर गैस की अधिकता के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बाद में सुरक्षा उपकरणों की मदद से टीम ने सतर्कता बरतते हुए तीनों शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह देखा जा रहा है कि सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कामों में पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण बेहद जरूरी होता है, जिसकी अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।

About The Author

See also  सड़क किनारे मिला 35 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका में तीन हिरासत में, स्कॉर्पियो जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed