चांडिल डेम में तीन राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों का मिलन समारोह, समाजसेवी स्वपन महतो सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : चाकुलिया में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से शीशमहल, चांडिल डेम में तीन राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समारोह के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करने, जरूरतमंदों को समय पर नजदीकी ब्लड सेंटर से रक्त उपलब्ध कराने तथा पुलिस परिवार को आवश्यकतानुसार रक्त उपलब्ध कराने के लिए कुड़मी संस्कृति विकास समिति के कार्यों की सराहना की गई।

इन सामाजिक योगदानों के लिए समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू और सचिव संतोष महतो द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वपन महतो ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि समिति से जुड़े प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी के समर्पित कार्यों का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति द्वारा जनसेवा और सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय, सामाजिक सहयोग और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करना बताया गया।

Advertisements
See also  मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Thanks for your Feedback!

You may have missed