गाजियाबाद की सोसायटी में रात 2 बजे 9वीं मंजिल से गिरने से 3 सगी बहनों की संदिग्ध मौत, 

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गाजियाबाद: गाजियाबाद की सोसायटी में बीती रात तीन नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे  9वीं  मंजिल से गिर गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें  एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। आशंका है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) है।तीनों बहनें सब कुछ एक साथ करती थीं, जिसमें नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोज़ाना की दूसरी एक्टिविटीज़ शामिल थीं। कहा जा रहा है कि COVID-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी और वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां रेगुलर स्कूल नहीं जा रही थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed