बागबेड़ा में दुष्कर्म का केस उठाने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले को उठा लेने की धमकी दी गयी है. घटना 22 जून को घटी थी. तब 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना घटी थी. मामले में अबतक आरोपी आदित्य उर्फ बीशु की गिरफ्तारी एक माह के बाद भी नहीं हुई है और अब पीड़ित परिवार के लोगों को दूसरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी मिल रही है. इसके एवज में केस उठाने को कहा जा रहा है. पूरी घटना की लिखित शिकायत मंगलवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी प्रभात कुमार से की है. एसएसपी ने मामले में पहल करने का आश्वासन भी दिया है. दुष्कर्म की घटना में परिवार के लोगों ने आदित्य और उसकी मां पुनम देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बाद से लेकर अबतक दोनों में से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिश्तेदार दे रहा धमकी

पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी से मिलकर बताया है कि दीपक शर्मा नामक युवक खुद को पुनम देवी का भाई बताता है और केस उठा लेने की धमकी देता है. उसने धमकी दी है कि वह बड़ी बेटी का स्कूल जाते समय अगवा कर लेगा और दुष्कर्म करेगा.

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed