हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इस सुपरहिट एक्ट्रेस… आज भी हैं बहुत फेमस..बेटे बहू की अलग पहचान…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक नीतू कपूर है। आज भी उनके चेहरे पर वही खूबसूरती और चमक बरकरार है जो उनके फिल्मी दौर में था। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में कि थी और बतौर एक्ट्रेस वो बेहद सफल हुईं। नीतू ने 1972 में फिल्म ‘रिक्शावाला’ से बतौर एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान और लोकप्रियता 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ से मिली। 1975 में पहली बार ऋषि कपूर के साथ वो फिल्म ‘खेल खेल में’ साथ नजर आईं। इसके बाद नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में करीब 11 फिल्मों में साथ काम किया। जिसमें ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों कि जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते थे और फिल्मों में इनकी गजब की कैमिस्ट्री को देख लोग इनके दिवाने हो जाते थे।, इस कपल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, उस दौर में दोनों कि जोड़ी सबसे हिट जोड़ी के लिस्ट में शुमार थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिवार के लिए छोड़ा करियर

वही नीतू अपने दौर कि सबसे चुलबुली और हिट ऐक्ट्रेस में से एक थी। उनकी ऐक्टिंग और उनकी खुबसूरती के लाखों फैन्स दीवाने थे। उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खुब प्यार मिलता था। वही 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी नीतू सिंह ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी के बाद 1983 में फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। महज 21 साल में शादी करने वाली नीतू उस वक्त अपने करियर के चरम पर थीं। 1983 में आई उनकी आखिरी फिल्म ‘गंगा मेरी मां’ थी। नीतू इस फिल्म के 26 साल बाद 2009 में फिल्म ‘लव आज कल’ में ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

टॉप एक्ट्रेस थीं नीतू कपूर

आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह उस वक़्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया और फिर वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। बता दे कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन वो कभी हार नहीं मानी। नीतू ने हर मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर का साथ दिया। विदेश में उनके इलाज के दौरान और ऋषि कपूर के आखिरी वक्त तक भी नीतू उनकी ताकत बनी रही। आज भी वो अक्सर ऋषि कपूर की याद में पोस्ट शेयर करती हुई नजर आती हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed