बदल गया ट्रेन टिकट बुकिंग का ये नियम, कन्फर्म रिजर्वेशन के बढ़ेंगे चांस


Delhi: अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते वक्त हर बार वेटिंग लिस्ट से परेशान हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। भारतीय रेलवे ने आज यानी 12 जनवरी 2026 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव लागू कर दिया है, जिसका सीधा फायदा आम यात्रियों को मिलेगा और दलालों व फर्जी आईडी से टिकट हथियाने वालों पर लगाम लगेगी। अब रिजर्वेशन सिस्टम पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो गया है।आज यानी 12 जनवरी से रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन के पहले दिन टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत जिन यात्रियों का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
हालांकि यह नियम सिर्फ एडवांस टिकट बुकिंग के ओपनिंग डे पर ही लागू होगा। यानी यात्रा से 60 दिन पहले जिस दिन रिजर्वेशन विंडो खुलती है, उस दिन बिना आधार लिंक अकाउंट वाले यूजर्स को टिकट बुक करने के लिए रात 12 बजे के बाद इंतजार करना होगा।रेलवे के अनुसार, यह नियम तीसरे चरण के रूप में लागू किया गया है।IRCTC एप या वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको इसे आधार से लिंक करना होगा. इसके लिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को लॉग इन करें. उसके बाद My Profile पर जाकर Aadhaar KYC पर जानकर अपना आधार नंबर भरे. फिर आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा. अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आप एडवांस टिकट विंडो खुलने से पहले दिन सुबह 8 बजे से रात के 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. अगले दिन से रिजर्वेशन विंडो सामान्य तौर पर खुलेगा.नियम ऑनलाइन यूजर्स के लिए है. अगर आप प्लेटफॉर्म पर जाकर टिकट विंडो से टिकट की बुकिंग करते हैं तो बुकिंग के दौरान OTP जरूरी है. यानी आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए. रेलवे ने यात्रा शुरू होने से 60 दिनों पहले रिजर्वेशन विंडो खोलने का नियम बनाया है. पहले यह 120 दिन था, जिसे बाद में रेलवे ने बदलकर 60 दिन कर दिया.रेलवे ने टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ये कदम उठाया. आधार की मदद से फर्जी, फेक अकाउंट को पहचान की जा सकेगी. बिना आधार से लाखों फेक अकाउंट को बंद किया गया. रेलवे के इस फैसले से एडवांस टिकट की ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी. जिनके पास आधार नहीं है वो या तो ऑफलान टिकट बुक कर सकते हैं, या डेडलाइन खत्म होने के बाद. आधार से लिंक आईआरसीटीसी अकाउंट में OTP की मदद से टिकटों की बुकिंग पूरी होती है.




