ये शहर बन रहा NCR का नया रियल एस्टेट ‘किंग’

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : दिल्ली एनसीआर के भीड़-भाड़ वाले हाउसिंग मार्केट्स के लंबे साए में सोनीपत धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रहा है। पहले यह शहर सिर्फ औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह टियर-2 शहर रियल एस्टेट निवेशकों और होमबायर्स की नजरों में नई उम्मीद के रूप में उभर रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक निवेश और सस्ती प्रॉपर्टी रेट्स ने इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बना दिया है।सोनीपत की रियल एस्टेट क्रांति में इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बड़ा कारण रहा है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-II, पश्चिमी और पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली–सोनीपत–पानीपत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन विस्तार जैसे प्रोजेक्ट शहर को दिल्ली और नोएडा से सीधे जोड़ रही हैं। इन परिवहन नेटवर्क्स के चलते अब दिल्ली में यात्रा करना आसान हो जाएगा और पेशेवरों के लिए रोजाना कम्यूट भी संभव होगा.गुरुग्राम और नोएडा की तुलना में सोनीपत में अभी भी शुरुआती कीमतों पर प्रॉपर्टी मिल रही है। साथ ही, आधुनिक सुविधाओं के साथ लक्जरी टाउनशिप्स भी बन रहे हैं, जो मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट के खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। इस मिश्रण ने नए घर खरीदने वालों और लॉन्ग-टर्म निवेशकों दोनों को अपनी ओर खींचा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed