मानगो के पारडीह में एसबेस्टस काट कर चोरों ने किया हाथ साफ

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : मानगो के पारडीह चौक में महेश सिंह की गल्ला की दुकान मामा स्टोर में बीती रात चोरों ने दुकान की एसबेस्टस की छत को काटकर अंदर प्रवेश कर लगभग पचासी हजार रु नगद और दस हजार रु के मूल्यवान सामग्री चोरी करके फरार हो गए । प्रतिदिन के अनुसार देर रात लगभग 11:00 बजे महेश सिंह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे । दुकान में बिक्री अच्छी रहने के कारण सुबह सवेरे दूध,दही एवं कच्ची सामग्री का पैसा भुगतान करने हेतु वह नगद रुपया दुकान में ही रख कर चले जाते है प्रतिदिन के अनुसार अपनी दुकान को जब उन्होंने प्रातः 6:00 बजे खोला तो देखा कि समान पूरा अस्त व्यस्त है  ऊपर देखा तो दंग रह गए देखा कि चोरों ने छत काटकर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे बैग में रखे हुए पचासी हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं महेश सिंह ने इसकी सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही विकास सिंह मामा स्टोर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय मानगो थाना में पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग किया । विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो नशा की सामग्री और डेली लाटरी का होलसेल मंडी बना हुआ है कोई ऐसा गली मोहल्ला नहीं जहां धड़ल्ले से नशा के कारोबार नहीं हो रहा हो । स्थानीय लोग जब इसका विरोध करते हैं तो नशा के कारोबार से जुड़े लोगों के गुस्से और दबंगई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है जब स्थानीय लोग इसके शिकायत स्थानीय थाना में करते हैं तो वहां भी मिली भगत के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगती है । विकास सिंह ने कहा की चोरी, नशा की समान की बिक्री और डेली लाटरी में अगर विराम नहीं लगेगा तो जल्द लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन को आईना दिखलाया जाएगा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed