पश्चिम बंगाल के आस पास वाले गांव में इनदिनों शीत लहर ने ठंड को बढ़ा दिया है

Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा (संवाददाता ):- बहरागोड़ा,बरसोल व पश्चिम बंगाल के आस पास वाले गांव में इनदिनों शीत लहर ने ठंड को बढ़ा दिया है। कनकनी का असर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट आई है। कोहरे की परत गाढ़ी हो गई है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।मंगलवार से ठंड बढ़ी है। शाम ढलते ही बरसोल के मानुसमुड़िया,जगगनाथपुर,खांडामौदा बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह नो बजे के बाद ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से चौक चौराहा पर अभी भी लकड़ी का व्यवस्था नहीं किया गया है।सबसे अधिक परेशानी रोज कमाने वाले मजदूरों को हो गई है। दिन छोटी हो जाने के कारण उनको सही ढंग से काम नहीं मिल रहा है।बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दो दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। आसमान में बादल है। बादल छटने के बाद ठंड और बढेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगा युवक, इलाके में मची भगदड़

You may have missed