फिर शर्मसार हुई इंसानियत, तीन मासूम बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ कर प्रेमी के साथ भागी मां….. भागने से पहले तीनों बच्चों के भोजन के लिए बीस किलो चावल घर में रख गई, कहा भुख लगे तो खा लेना

0
Advertisements

पश्चिम सिंहभूम/तांतनगर: जिला के तांतनगर ओ पी क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।जो समाजिक तानाबाना को छीनभीन्न कर शर्मसार करने वाली है। यहां एक महिला अपने पति की मौत के बाद तीन मासुम बच्चों को भगवान भरोसे घर में छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। भागने से पहले उस महिला ने बच्चों को बीस किलो चावल देकर बता गयी कि वे उसे पका खाले। जबकि उन बच्चों को भोजन बनाने ही नहीं आता है।

Advertisements
Advertisements

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिला पश्चिम सिंहभूम को स्थानीय मुखिया ने थाना मंझारी (तांतनगर ओ0पी0) प्रभारी राहुल कुमार राम को जानकारी दी कि ग्राम खेड़िया टांगर निवासी मानी पूर्ति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई। उसके तीन अनाथ बच्चे सचिन पूर्ति उम्र-7 वर्ष,सोमा पूर्तिउम्र-5 वर्ष, असमान पूर्ति,उम्र-4 वर्ष है। इस बीच इन बच्चों की मां एक व्यक्ति के प्रेम में पड़ गयी। जिसके कारण बच्चों की मां बच्चों को भगवान भरोसे घर में छोड़ कर भाग गयी है। भागने से पहले उसने बाजार से बीस किलो चावल खरीद कर घर ले आई। उसने बच्चों को बताया कि भुख लगने पर इसे पका कर खालेना। जबकि बच्चों को भोजन बनाने नहीं आता है।इस बीच भुख से बच्चे रोने लगे,तब पड़ोसी ने मुखिया को जानकारी दी। मुखिया ने उन तीनों बच्चों को लेकर तांतनगर ओ पी पहुंचे। उन्होंने प्रभारी राहुल कुमार राम को सारी जानकारी दे कर बच्चों को सौंप दिया।इधर ओपी प्रभारी ने तीनों बच्चों को भोजन कराएं। उन्हें पहनने का नया कपड़ा एवं चप्पल पहना कर, जिला बाल संरक्षण चाईबासा को शुपुर्द किया गया।इस घटना से लोग अवाक है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed