उलीडीह श्यामनगर में घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । उलीडीह श्याम नगर में चोरों ने सोमवार की देर रात घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना के समय मकान मालिक अनिल कुमार गुप्ता गांव गए हुए थे. सुबह के समय पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी. इसके बाद सबसे पहले लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय विकास सिंह को दी. इसके बाद मौक पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने कई घरों को बाहर से कर दिया था बंद. सुबह जब वे जागे तब देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है. इसके बाद शोर मचाकर राहगीरों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दरवाजा खुला था. बताया जा रहा है कि चोरों ने इस बीच बाइक की भी चोरी करने का प्रयास किया था. इधर जमशेदपुर पश्चिम से निदर्लीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह ने कहा कि इसके विरोध में अब चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा.

Advertisements
See also  गम्हरिया टायो कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने आईएएस जारी परिणाम में 147वां रैंक हासिल किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed