जमशेदपुर में चोरों का कहर: बंद घर से लाखों के गहने गायब, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में चोरी और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हो रही वारदातों से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। वहीं आम लोगों में भी डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब यह कहना मुश्किल हो गया है कि अगला निशाना किसका घर होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पाड़ा के हरे कृष्णा स्टेट का है। यहां एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार, बबीता सिंह के आवास से अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में घुसकर सामान का लगभग पूरा सफाया कर दिया।

घटना की जानकारी बबीता सिंह ने फोन के जरिए अपने भतीजे और भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को दी। बताया गया है कि बबीता सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं। वह परसों जमशेदपुर पहुंचकर संबंधित थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।

घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीर जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisements
See also  एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

Thanks for your Feedback!

You may have missed