Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बाजार समिति प्रांगण में स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की देर रात दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पुजारी को तब मिली जब वे मंदिर की साफ-सफाई करने के लिये पहुंचे थे. इस बीच उन्होंने देखा कि मंदिर के पीछे का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे हुये हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पांच साल से नहीं खुला था दानपेटी

मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मंदिर की दानपेटी को पिछले पांच सालों से खोला नहीं गया था. इधर कमेटी के लोगों की सहमति पर दानपेटी को खोलने की योजना बनायी जा रही थी, लेकिन इसके पहले ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया.

बाजार समिति में नशेड़ियों का होता है जमावड़ा

मंदिर कमेटी और इसके आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि बाजार समिति के कैंपस में बराबर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. इसके पहले तक बाजार में एक चौकीदार को ड्यूटी करते हुये देखा जाता था, लेकिन इधर हाल के दिनों में किसी को भी नहीं देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना को नशेड़ियों ने ही अंजाम दिया होगा. बाद में घटना की जानकारी मंदिर कमेटी की ओर से परसुडीह पुलिस को दी गयी.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed