मानगो चटाई कॉलोनी में अधनिर्मित मकान में चोरी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  मानगो चटाई कॉलोनी में बंद पड़े अधनिर्मित रविंद्र मालाकार के मकान में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी की. रविंद्र मालाकार ने चोरी की घटना की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को रविंद्र मालाकार ने बताया कि चटाई कॉलोनी स्थित पुराने मकान मरम्मत का काम चल रहा है. प्रतिदिन काम समाप्त होने के बाद शाम को पुश्तैनी मकान में चले जाते है. आज सुबह जब मकान में काम कराने आए तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. भीतर प्रवेश करके देखा तो सारे कमरे का ताला टूटा हुआ था. मकान में लगा मोटर जिसकी कीमत सात हजार रुपए थी चोर चोरी कर ले गए हैं. इसके साथ ही मकान में रखी बाइक को भी चोर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को उपमेयर चुने : जलाडो

Thanks for your Feedback!

You may have missed