ट्रंप सरकार ने 5 देशों पर लगाया ट्रैवल बैन,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका जाने का सपना देखने वालों के लिए एक बार फिर झटका लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने ट्रैवल और इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ा दिया है। नए फैसले के तहत पांच और देशों को पूरी तरह ट्रैवल बैन की सूची में शामिल किया गया है, जबकि कई अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह कदम अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के नाम पर उठाया गया है।इसके अलावा 15 देशों पर आंशिक पाबंदियां लगाई गई हैं. इनमें अंगोला, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देश शामिल हैं. इन देशों के नागरिकों को कुछ खास तरह के वीजा लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इन देशों में भ्रष्टाचार ज्यादा है, जन्म और पहचान से जुड़े दस्तावेज भरोसेमंद नहीं हैं और कई जगह अपराध से जुड़ा रिकॉर्ड भी ठीक से मौजूद नहीं है. कुछ देश अमेरिका के साथ कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा करने से भी इनकार करते हैं. वहीं कुछ जगह निवेश के बदले नागरिकता जैसी योजनाएं चलती हैं, जिससे असली पहचान छुपाई जा सकती है.
यह फैसला वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोलीबारी की घटना के बाद आया है. इस मामले में एक अफगान नागरिक की गिरफ्तारी हुई थी, जिसे बिना पूरी जांच के अमेरिका में प्रवेश दिया गया था. ट्रंप प्रशासन ने इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध को जरूरी बताया है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed