ट्रैफिक डीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोमवार को अत्यंत आवश्यक होने पर ही मुख्य सड़कों पर निकलें – रूट चार्ट जारी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य कर दिया गया है. सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर में सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
रविवार को रिहर्सल के दौरान शहर के कई इलाकों में लगे भीषण जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने सोमवार के लिए सख्त रूट चार्ट जारी किया है. इसके तहत बिष्टुपुर, जुगसलाई से लेकर आदित्यपुर तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा. वहीं, सुरक्षा कारणों से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. ट्रैफिक डीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोमवार को अत्यंत आवश्यक होने पर ही मुख्य सड़कों पर निकलें. बिष्टुपुर और साकची को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के बजाय इनर सर्किल और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है. उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से कम से कम एक घंटा पहले घर से निकलें, ताकि डायवर्जन या जाम की वजह से ट्रेन छूटने की परेशानी न हो. वीआईपी रूट पर पड़ने वाले सभी कट और चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. आदित्यपुर से लेकर जमशेदपुर तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो करने का आदेश भी जारी किया गया है. सोमवार सुबह छह बजे से लेकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में ट्रक, टेलर सहित सभी भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था:

See also  नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सवाल, निरीक्षण में सामने आई कई कमियां

* सर्किट हाउस से बिष्टुपुर : राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने से 30 मिनट पहले सर्किट हाउस से बिष्टुपुर गोलचक्कर तक सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा.

* स्टेशन रोड : जुगसलाई अंडर ब्रिज और स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

* आदित्यपुर–गम्हरिया: एनआईटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर टोल ब्रिज और सर्विस रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी.

* करनडीह मार्ग: सदर अस्पताल और ब्लॉक कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते वीआईपी मूवमेंट के समय आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed