कोरोना काल से बंद दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कांड्रा स्टेशन में आज से शुरू, आरा दुर्ग एक्सप्रेस के लोको पायलट का ग्रामीणों ने किया स्वागत, सांसद जोबा मांझी का जताया आभार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- कांड्रा रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आज से शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है. कोविड काल से बंद हुई ट्रेन संख्या 18615 हटिया हावड़ा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18616 हावड़ा हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के साथ दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का ठहराव आज 1 सितंबर 2025 से शुरू हो गया. आज सुबह आरा दुर्ग एक्सप्रेस का कांड्रा स्टेशन में रुकते ही ग्रामीणों ने आरा दुर्ग एक्सप्रेस के लोको पायलट का स्वागत किया और ग्रामीणों के बीच मिठाई बाँट कर खुशी जाहिर की. आपको बताते चले कि पूर्व से ही ट्रेनों के ठहराव को लेकर कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में आंदोलन एवं आमरण अनशन का आयोजन किया जा चुका है. जिसका परिणाम आज सामने आया है. प्रकाश कुमार राजू ने कहा कि अनशन में जो भी लोग शामिल थे जिसमें सिख समुदाय के बुजुर्ग, सहयोगी गण, कांड्रा के प्रबुद्ध नागरिक कांड्रा की जनता प्रिंट मीडिया ,पोटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सभी जनप्रतिनिधि को धन्यवाद है.
विशेषकर क्षेत्र की लोक प्रिय सांसद जोबा मांझी को दूरभाष पर धन्यवाद दिया. अब
टाटा छपरा लिंक, धनबाद एक्सप्रेस, सुपर फास्ट दानापुर एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करेंगे ताकि कांड्रा जंक्शन से अधिक से अधिक लोग यात्रा कर सके और यात्री सुविधा मिल सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

Thanks for your Feedback!

You may have missed