जम्को गुरुद्वारा के सामने जेम्को मैदान वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम का बस्तीवासियों ने किया विरोध…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान के गुरुद्वारा के सामने वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम बस्ती वासियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन। बस्ती वासियों का कहना है की इस जेम्को मैदान में बहुत सारे सामाजिक वह ‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं‌ बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने जाएंगे। इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है – जम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ु बागान, लक्ष्मी नगर ,प्रेम नगर , मछुआ बस्ती ,महानंद बस्ती, मनिफीट तो अगर कंपनी इसको भी अंदर ले लेगी तो बस्ती वासी फिर कहां जाएंगे। बता दे की मैदान के ऊपर स्टे आर्डर लगाया गया है उसके बावजूद भी या काम उचित नहीं है। इसलिए बस्ती वासियों ने आज विरोध किया और काम को बंद करवाया।

Advertisements
Advertisements

बस्ती वासियों की मांग है की जेम्को खेल मैदान मिलना चाहिए सभी ने मिलकर नारा भी लगाया जेम्को मैदान मिलना चाहिए मिलना चाहिए और बता दे की इसके साथ-साथ वही में जेम्को मैदान में गुरुद्वारा की स्त्री संगत सभा की स्त्रियों ने कीर्तन करना चालू कर दिया।

See also  CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा नया इतिहास , सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्राचार्य ने दी बधाई; छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत लाई रंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed