रेल जीएम ने किया बड़ाजामदा स्टेशन और रेलवे साइडिंग का निरीक्षण

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत रेल समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. मधु कोड़ा ने अपने मांग पत्र में उल्लेख किया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डेनरीच, कोलकाता प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चक्रधरपुर रेल मंडल प्रतिवर्ष यात्री एवं मालगाड़ियों के माध्यम से अरबों रुपये का राजस्व रेलवे को देता है. इसके बावजूद इस क्षेत्र के आम और खास रेल यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशनों पर पर्याप्त जनसुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed