जिसे दुनिया आतंकी कहती रही, उसने अमेरिका को झुका दिया! ईरान की शान में बोलीं महबूबा मुफ्ती


Lok Alok News डेस्क | विशेष रिपोर्ट :- एक ओर अमेरिका और इजरायल जैसे ताकतवर मुल्क ईरान पर लगातार रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारत के कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईरान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि ईरान ने जिस तरह पश्चिमी ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके, वह मुस्लिम देशों के लिए एक प्रेरणा है।

महबूबा मुफ्ती ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ईरान वो देश है जिसने अमेरिका जैसी सुपरपावर को भी अपनी नीति और हौसले से झुका दिया। आज मुस्लिम देशों को अमेरिका के आगे झुकते हुए देखकर दुख होता है, लेकिन ईरान ने दिखा दिया कि अगर इरादा हो तो ताकतवर से ताकतवर देश भी आपके सामने झुक सकता है।”
इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग महबूबा के बयान को ‘साहसी’ कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ इसे भारत की विदेश नीति के खिलाफ और असंवेदनशील मान रहे हैं। बीजेपी और अन्य दलों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रवक्ता ने कहा, “महबूबा मुफ्ती को देश के अंदरूनी हालात से ज्यादा चिंता विदेशी कट्टरपंथी ताकतों की है।”
महबूबा का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद नाजुक हैं और अमेरिका-ईरान संबंधों में तल्ख़ी अपने चरम पर है। इसके बावजूद महबूबा का खुलकर ईरान की तारीफ करना एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है—चाहे वह कश्मीर की मुस्लिम सियासत को साधने के लिए हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत सरकार के रुख के उलट बयान देने की रणनीति।
तो क्या वाकई ईरान मुस्लिम दुनिया का लीडर बन रहा है?
और क्या महबूबा का यह बयान आने वाले समय में नई कूटनीतिक बहस की चिंगारी बनेगा?



