शहर में बढ़ा हुआ है चोरों का मनोबल, आबकारी गोदाम में हाल डालना पड़ा महंगा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। शहर में इन दिनों चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. चोरों को और कहीं जब चोरी की नहीं सुझी तब आबकारी विभाग के गोदाम को ही साफ करने की योजना बना डाली थी. इस क्रम में तीन आरोपियों को रंगेहाथ धर-दबोचा गया. इसके बाद सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज जेल भेजने का काम किया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आबकारी विभाग की ओर से साकची सुरजन बागान का रहने वाला राहुल पासवान, मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 15 का मो. इरफान और मानगो बागानशाही रोड नंबर 2 का रहने वाला मो. आशिफ शामिल है. सभी के पास से पुलिस ने 68 पीस शराब की बोतलों को बरामद किया गया है.

साकची पुलिस देर रात गश्ती कर रही थी. इस बीच ही पुलिस को कुछ आवाज आने की भनक लगी. इसके बाद पुलिस आवाज के पीछे गई तब देखा कि एक युवक आबकारी विभाग के गोदान की चहारदीवारी फांदकर भाग रहा है. इसके बाद उसका पीछे कर धर-दबोचा गया. इस बीच पुलिस बल की ओर से तीन आरोपियो को पकड़ा गया.

Advertisements
See also  17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

Thanks for your Feedback!

You may have missed