ठंड में ठिठुरते परिवार को कम्बल बांटा मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : मिथिला सांस्कृतिक परिषद्  जमशेदपुर द्वारा आज आदित्यपुर स्थित बाबाकुटी में ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद परिवार के बीच कंबल का वितरण किया गया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ते ठंड को देखते हुए संस्था द्वारा अलग अलग स्थानों पर कंबल वितरण की तैयारी की जा रही है. कंबल वितरण में कार्यकारणी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, धर्मेश झा (लड्डू जी), पंडित विपिन झा, पंकज रॉय, अनिल झा, शिव चंद्र झा, बिलाश झा, दिलीप झा, शंकरनाथ झा, गोपालजी चौधरी, अमितेश झा, गोपाल चंद्र झा, नवीन कुमर, संजीव झा, प्रबोध पाठक आदि उपस्थित हुए. जिन परिवारों को इस कड़ाके की ठंड में कम्बल मिला उनके चेहरे खिल उठे, ऐसे परिवारों ने परिषद के सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  टाटा समूह संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीएसआर और सामाजिक प्रतिबद्धता पर ज़ोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed