घर में घुसकर दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ले गए बदमाश.

Advertisements
Advertisements

घाटशिला:- बदमाशों ने एकबार फिर घाटशिला थाना को चुनौती दे डाली है। पुलिसिया सक्रियता के दावे को ठेंगा दिखाते हुए एक घर में घुसकर आपराधिक वारदात को अंजाम देकर चलते बने। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। अब बदमाशों तक पहुंचने के लिए माथापच्ची कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

थाना क्षेत्र के काशीदा एनएच चौक के समीप रहनेवाली 83 वर्षीय वृद्धा यमुना दत्ता के घर में बदमाशा सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे दाखिल हुए एवं गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। वृद्ध महिला शोर मचाने लगी तब तक उचक्का काले रंग की बाइक से घाटशिला मुख्य बाजार की ओर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे एवं वृद्ध महिला से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घाटशिला थाना प्रभारी इंद्रदेव कुमार राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में वृद्ध महिला ने बताया कि वह अकेले घर पर थी। लगभग दो लाख रुपए की कीमत की चेन थी। अचानक युवक हेलमेट तथा मास्क पहने हुए घर के अंदर घुसा और मुंह दबाकर गले से चेन छीन कर भाग गया। जब तक वह संभलती तब तक युवक निकल चुका था। बाद में शोर सुनकर मुखिया सहित अन्य लोग पहुंचे। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगाल रही है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व एक वर्ष के अंदर लगभग 7 से 8 महिलाओं के गले से चेन छिनतई की घटना हो चुकी है।

बदमाशों की शिकार बनी वृद्धा।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के फुटेज से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। सुराग मिलने से बदमाश तक पहुंचने में आसामनी हो जाएगी। वैसे पुलिस अपने गुप्तचरों के सहयोग से भी बदमाश का पता लगा रही है। लगता है कि बदमाश पहले से घर पर नजर रख रहे थे। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड में होगा।

See also  एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

 

Advertisements

You may have missed